मुरादाबाद, जुलाई 15 -- पीएसी की जोनस्तरीय बैडमिंटन क्लसटर (बैडमिंटन और टेबल टेनिस) प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान 24वीं वाहिनी पीएसी के खिलाड़ियों का दबदबा नजर आया। टेबल टेनिस के 40 प्लस डबल्स और 50 प्लस डबल्स के मुकाबले में अपने मैच जीत कर दोनों वर्ग में 24वीं वाहिनी के खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाया। इससे पहले तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पश्चिमी जोन पीएसी की तीन दिवसीय अंतरजनपदीय बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन और टेबल टेनिस) प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार 24वीं वाहिनी पीएसी को मिली है। बुधवार सुबह नौ बजे 24वीं वाहिनी पीएसी कमांडेंट रमेश प्रसाद ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने पश्चिमी जोन की सभी 14 वाहिनियों से आए खिलाड़ियों और टीम प्रबंधकों से परिचत प्राप्त किया। इसके बाद क...