मैनपुरी, अगस्त 29 -- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के मध्य बैडमिंटन प्रतियोगिता शहर के शिवमंगल सिंह ऑफिसर्स क्लब में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार ने किया। समापन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह के द्वारा पुरस्कार वितरण किए गए। बैडमिंटन प्रतियोगिता महिला संवर्ग में अंजू विजेता रहीं। उन्होंने प्रबोध शाक्य को पराजित किया। प्रबोध शाक्य उपविजेता रहीं। वहीं अंडर-45 संवर्ग एकल में सुमित शुक्ला विजेता व नितिन मुकेश उपविजेता रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता डबल में सुमित शुक्ला एवं विनीत की जोड़ी ने ने नितिन मुकेश व कुल प्रताप की जोड़ी को पराजित किया। वहीं ओवर 45 संवर्ग एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में अतुल विजेता तथा पवन कुशवाहा उपविजेता रहे। ओवर 45 संवर्ग के डबल में पवन कु...