मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, वसं। आरडीएस कॉलेज में पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को बैडमिंटन के मेंस सिंगल्स फाइनल में श्रेयांश कुमार ने केशव को 21-16, 21-15 से हराकर खिताब अपने नाम किया। फरहान ने उज्ज्वल जायसवाल को 21-10, 21-9 से पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका सिंगल्स में अनुप्रिया साक्षी को 21-10, 21-12 से हराकर विजेता बनीं। भूमि ने तनु कुमारी को 21-15, 21-16 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।शतरंज प्रतियोगिता में तीन राउंड खेले गए। इसमें हर्ष रंजन ने आयुष चौधरी को, आदित्य गुप्ता ने बिपिन को, हर्ष कुमार ने अखिलेश को, अमृतम ने केशव को, अंशिका ने किसलय को, राघव ने नीलेश को तथा तृप्ति सेन ने राजकुमार को पराजित किया।तीन चक्रों के बाद नितेश और आदित्य गुप्ता तीन-तीन अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। हर्ष 2.5 अ...