मेरठ, जुलाई 26 -- मेरठ। राधा गोविंद पब्लिक स्कूल, अनुयोगीपुरम में चल रही सीबीएसई क्लस्टर-19 बैडमिंटन चैंपियनशिप के चौथे दिन शनिवार को नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद और उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. परविंदर कुमार सहायक प्राध्यापक, केडी कॉलेज सिंभावली ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर किया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में प्री-क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल के कुल 56 मुकाबले खेले गए। मेरठ की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबले अपने नाम किए। सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल, मेरठ पब्लिक स्कूल कैंट, वर्धमान एकेडमी, बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल, एमआईईटी पब्लिक स्कूल, कृष्णा पब्लिक स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल और दयावती मोदी एकेडमी ने अपने-अपने मुकाबले जी...