बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कुराश व कुश्ती की मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी छात्राएं
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं वॉलीबॉल, कुराश, कुस्ती, बैडमिंटन आदि की मंडलीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने जाएंगी। छात्राओं को ले जाने के लिए विभाग व्यवस्थाओं में लगा है। छात्राओं को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सुरक्षित ले जाने व लाने के लिए विभाग तैयारियों में जुटा है। मंडलीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन प्रयागराज में होना है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 16 छात्राओं का चयन किया गया है। यह छात्राएं पांच सितम्बर को प्रयागराज के लिए रवाना होंगी। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि बुलंदशहर में कुराश की मंडलीय प्रतियोगिता होगी। इसमें भाग लेने के लिए जिले की 12 छात्राओं की टीम चयनित है। यह छात्राएं नौ सितम्बर को बुलंदशहर जाएंगी। इसके अलावा मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता गोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.