रायबरेली, अप्रैल 11 -- ऊंचाहार संवाददाता। ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (एक्टू) ने एनटीपीसी में कार्यरत श्रमिकों के साथ हो रहे कथित शोषण के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। संगठन द्वारा महाप्रबंधक को संबोधित एक नोटिस जारी कर 13 अप्रैल से गेट नंबर एक पर अनिश्चितकालीन धरना देने की घोषणा की गई है। यूनियन का आरोप है कि ठेका कंपनियां लंबे समय से श्रमिकों के अर्जित वेतन का आधा हिस्सा वापस ले रही है। जब श्रमिकों या यूनियन कार्यकर्ताओं ने इस अवैध और आपराधिक कृत्य के खिलाफ आवाज उठाई, तो उन्हें रोकने के बजाय उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। पत्र में दावा किया गया है। कि मजदूरों को काम से निकालने और विभिन्न प्रकार के दबाव बनाकर चुप कराने की कोशिश की जा रही है। एक्टू के जिला सचिव राम गोपाल ने कहा कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विवश होकर श्...