फिरोजाबाद, फरवरी 17 -- दुल्हन के परिवार में बरात के आगमन की तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदार लगातार जुट रहे थे लेकिन ऐन वक्त दूल्हा पक्ष ने बरात मैनपुरी ले जाने से साफ इनकार कर दिया। कहा कि पांच लाख रुपये नहीं मिलेंगे तब तक बरात नहीं जाएगी। दुल्हन के पिता ने काफी मिन्नतें कीं और जब रिश्तेदारों से भी बात नहीं बन पाई तो दामाद और उसके पांच रिश्तेदारों के खिलाफ थाना उत्तर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मैनपुरी के घिरोर के रहमतुल्लापुर निवासी भारत सिंह पुत्र पन्ना लाल जाटव ने फिरोजाबाद के थाना उत्तर में मुकदमा दर्ज कराया है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी आशीष कुमार निवासी रानीनगर भट्ठा वाली गली के साथ तय की थी। बरात 17 फरवरी को घिरोर आनी थी। 14 नवम्बर 2025 को पक्का और गोदभराई को चार लाख रुपये, 14 जनवरी को मकर संक्रांति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.