बैठी रही जांच कमेटी, नहीं पहुंचे विक्षुब्ध गुट के कांग्रेस नेता
धनबाद, जून 13 -- धनबाद जिला कांग्रेस में चल रहे विवाद के निपटारे के लिए प्रदेश से नियुक्त जांच कमेटी के सदस्य सर्किट हाउस पहुंचे। दो सदस्यीय कमेटी विक्षुब्ध गुट से बात करने के लिए इंतजार करती रही लेकिन कोई नहीं पहुंचा। वहीं दूसरी ओर विक्षुब्ध गुट का कहना था कि गांधी सेवा सदन में कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक तय थी, फिर सर्किट हाउस क्यों बुलाया जा रहा है। इसके विरोध में विक्षुब्ध कमेटी ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की समस्याओं व अपेक्षाओं को सुनने के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक सुरेंद्र सिंह और डॉ एम तौसीफ धनबाद पहुंचे। तय कार्यक्रम के अनुसार उन्हें दोपहर तीन बजे सर्किट हाउस पहुंचना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वह शाम पांच बजे पहुंच सके। आगमन में हुई इस देरी और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के कारण कई पदाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.