बैठक हॉल की मांग को लेकर सभासदों का धरना
बलिया, मई 21 -- रतसर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत कार्यालय में बैठक हाल की व्यवस्था नहीं होने से नाराज़ सभी सभासद गुरुवार को धरने पर बैठ गए। दोपहर 12 बजे कार्यालय की बिजली सप्लाई काट दी और कार्यालय के सामने तेज धूप में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके चलते करीब डेढ़ घंटे तक कामकाज बाधित रहा।सभासदों को मनाने के लिए बड़े बाबू संजय सिंह तथा लेखपाल प्रदीप कुमार पाण्डेय ने काफी प्रयास किया, आश्वासन भी दिया लेकिन सभासद मांगों पर अड़े रहे। इस दौरान गोविंदा सिंह, प्रिंस सिंह, इस्तखार अहमद, सद्दाब अहमद, अरशद नवाज, अशोक गुप्ता, प्रशांत गुप्त, शिवलाल गोंड, नीरज राजभर, मनोज गोंड, सर्वजीत राजभर, अजय राजभर, प्रिंस कुमार, संजय सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.