नई दिल्ली, जून 7 -- इंडिया गठबंधन की कल एक बहुत बड़ी बैठक दिल्ली में होने वाली है। इससे पहले डीएमके ने इसका बहिष्कार कर दिया है। स्टालिन की पार्टी का कहना है कि ऐक्टर विजय की पार्टी टीवीको को सरकार बनाने के लिए समर्थन देकर कांग्रेस ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया है। अब कांग्रेस इस मामले में सफाई देती नजर आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा है कि उनकी पार्टी ने तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को समर्थन देने से पहले द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेतृत्व को इसकी जानकारी दे दी थी। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में द्रमुक के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस, सरकार गठन के लिए टीवीके को समर्थन देने वाली पहली पार्टी थी। कांग्रेस ने टीवीके को अपने पांच विधायकों का समर्थन दिया, जिससे उसके लिए सरकार बनाना संभव ...