गुमला, फरवरी 21 -- रायडीह, प्रतिनिधि। प्रखंड पंचायत समिति की बैठक शनिवार को प्रखंड सभागार में प्रमुख ममता सोरेंग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में प्रखंड में संचालित योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर भी जोर दिया गया। बैठक से अनुपस्थित रहने वाले विभागीय पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 की मनरेगा योजनाओं के सोशल ऑडिट पर चर्चा की गई। सोशल ऑडिट के दौरान कई पंचायतों में अभिलेखों व दस्तावेजों में कमियां पाई गईं, जिसे गंभीरता से लेते हुए भविष्य में सभी योजनाओं के अभिलेख दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया। समिति ने स्पष्ट किया कि योजनाओं में पारदर्शिता और नियमों का पालन अनिवार्य होगा।साथ ही पंचायत समिति की मास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.