मुंगेर, मई 22 -- मुंगेर निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की सुस्त गति और समीक्षा बैठक से अनुपस्थित रहने पर बुडको के परियोजना निदेशक सह कार्यपालक अभियंता सत्येन्द्र कुमार के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी निखिल धनराज ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। स्पष्टीकरण मिलने तक उनका वेतन भी रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार 18 मई को नगर निगम की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। पूर्व सूचना के बावजूद सत्येन्द्र कुमार बैठक से गैरहाजिर रहे। जांच में यह भी पाया गया कि उनके अधीन चल रही कई परियोजनाओं की प्रगति बेहद धीमी है।डीएम यह भी पढ़ें- बैठक से गायब बुडको इंजीनियर पर डीएम सख्त, वेतन भुगतान पर लगाई रोक ने इसे घोर लापरवाही और वरीय पदाधिकारियों के आदेश की अवहेलना माना है...