गिरडीह, मई 16 -- गिरिडीह। नॉर्थ छोटानागपुर सीएसीएल टीम द्वारा बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण के लिए 44 दिवसीय अभियान की योजना एवं कार्यनीति पर क्षेत्रीय स्तरीय बैठक का सफल आयोजन हुआ। यह बैठक गिरिडीह के मानसरोवर होटल में हुई। जिसमें क्षेत्र के 15 से अधिक सीएसओएस का प्रतिनिधित्व करते हुए 30 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। बैठक बाल श्रम उन्मूलन के लिए चर्चा, समन्वय, फॉलोअप और सामूहिक प्रयासों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित गतिविधियों की जानकारी साझा की और अभियान के नारों पर विस्तार से चर्चा की। 44 दिवसीय अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संयुक्त क्षेत्रीय कार्ययोजना तैयार की गई। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर को लेकर टीम का हुआ गठन सीएसीएल/एसपीएस के क्षेत्रीय संयोजक उमेश कुमार, टीडीएच नीदरलैंड...