साहिबगंज, अप्रैल 12 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो पुराना दुर्गा मंदिर परिसर में कीर्तन समिति की बैठक रविवार को हुई। अध्यक्षता निर्मल चन्द्र दे ने की। बैठक में आगामी 18 मई से होने वाले 24 प्रहर हरि नाम संकीर्तन को लेकर विचार विमर्श किया गया। कीर्तन को सफल बनाने को लेकर रणनीति तय की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 मई को अधिवास एवं 19-21 मई तक कीर्तन व 22 मई को धुलाट के साथ समापन होगा। मौके पर मनोज रक्षित, अरविंद पंडित,बद्री पंडित,जय प्रकाश पंडित, असीम कुमार दत्त, राज कुमार पंडित आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.