शामली, अप्रैल 30 -- शामली। बुधवार को विकास खंड ऊन परिसर में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लाॅक प्रमुख चै. रामपाल सिंह ने अध्यक्षता की। बैठक में लगभग 188 क्षेत्र पंचायत सदस्यो एवं ग्राम प्रधानो ने भाग लिया। जिसमें 156 कार्यों के लगभग 5.57 करोड के प्रस्ताव पास किये गये। बैठक का संचालय खण्ड विकास अधिकारी सुधीर कुमार त्यागी ने किया। बैठक में सहायक विकास अधिकारियो ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्ग समूहो के गठन, समाज कल्याण की योजनाओ एवं सहकारिता, पंचायत एवं कृषि कार्यकमो के बारे मे विस्तार से बताया गया। बैठक में सविअ सहकारिता मुकेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण अनिल कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सतीश कुमार, ज्वाहार सिंह, दिनेश कुमार, कविता, सुषमा जयसवाल, अमित राठी...