बैठक में 15वें वित्त की विभिन्न योजनाओं पर सहमति
साहिबगंज, मई 20 -- राजमहल, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को प्रमुख लक्ष्मी उरांव की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। मौके पर मुख्य रूप से प्रभारी बीडीओ मो युसूफ मौजूद थे। बैठक में 15वें वित्त की विभिन्न योजनाओं पर सहमति प्रदान किया गया। मो युसूफ ने वित्त आयोग की राशि के सदुपयोग और विकास योजनाओं के चयन पर संबंधित पदाधिकारी के साथ चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उपस्थित सभी पंचायत समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए नई योजनाओं को मंजूरी दी। प्रमुख लक्ष्मी उरांव ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी चयनित योजनाओं का काम पूरी पारदर्शिता व उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर शुरू करना सुनिश्चित करें। मौके पर अभिजीत कुमार, सूर्य नारायण चौधरी,विभिन्न पंचायत की जनप्रतिनिधि पदाधिकारी आदि मौजूद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.