साहिबगंज, अप्रैल 3 -- राजमहल , प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय कक्ष में सीओ सह प्रभारी बीडीओ मो युसूफ की अध्यक्षता में प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक हुई। मौके पर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू मौजूद थे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग में सभी कार्यक्रमों पर बारी-बारी से चर्चा की गई। बीडीओ ने निर्देश दिया कि कार्य में कोताही व लक्ष्य प्राप्ति नहीं करने वाले कर्मी पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एचपीवी टीकाकरण को लेकर शिक्षा विभाग से आए प्रतिनिधि को आवश्यक दिशा निर्देश दिया । जल्द से जल्द मानक के अनुरूप बच्चियों को टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका को कुपोषण उपचार केंद्र में चिन्हित कुपोषित बच्चों को भर्ती कराने, यक्ष्मा के पर्यवेक्षक संजय यादव के कार्य की सराहना करते हुए 100 दिवसीय टीबी सदन खोज अभियान में ...