सासाराम, फरवरी 26 -- चेनारी, एक संवाददाता। थाना परिसर में गुरुवार को रमजान के महीने में होली को सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी। अध्यक्षता थानाध्यक्ष रंजन कुमार और अंचलाधिकारी पूजा शर्मा ने की। अधिकारियों ने कहा कि असामाजिक तत्वों, बदमाशों व समाज को बांटने वाले लोगों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। दोनों त्योहारों के मद्देनजर मजिस्ट्रेट के साथ जवानों की तैनाती की गयी है। निर्देश दिया कि होली को देखते हुए गश्ती दल लगातार क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। करीब आधा दर्जन संवेदनशील स्थान चिह्नित किये गये हैं, जहां मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात रहेंगे। पेवंदी, नगर पंचायत चेनारी स्थित पुरानी मछली मंडी सहित अन्य संवेदनशील स्थलों पर सादे लिबास में महिला व पुरुष पुलिस बल की भी तैनाती की जायेगी। बैठक में में धनंजय मिश्रा, परव...