सासाराम, अप्रैल 30 -- बिक्रमगंज, हिटी। कच्छवां थाना परिसर में होटल व दुकानदारों के साथ बैठक की गई। बैठक में थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बाजार में बढ़ती महंगाई और खाद्य पदार्थों की मनमानी कीमतों पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की मनमानी अब नहीं चलेगी। सभी संचालकों को निर्देश दिया गया कि समोसा, छोला-भटूरा समेत अन्य खाद्य पदार्थों के निर्धारित रेट ही लागू करें और ग्राहकों से उचित मूल्य लिया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...