पलामू, जून 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक में 30 जून को हूल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक रविवार को जिला कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की। उन्होंने कहा कि सिद्धू कान्हू ने 30 जून 1855 - 56 को अंग्रेजी हुकूमत के शोषण दमन अन्याय के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंका था। भारत का पहला स्वाधीनता संग्राम था। संथाल हूल भारतीय आधुनिक इतिहास में वर्ष 1855 -56 का काल त्याग, साहस, बलिदान का एक स्वर्णिम काल है। सिद्धू कान्हू ने अंग्रेजों के साथ गोरिला युद्ध किए थे। अन्याय के साथ कभी समझौता नहीं किया। बैठक में कृष्णा राम, जयपाल मोची, अनिल राम, संजय मिस्त्री, संतोष विश्वकर्मा, सतीश दुबे, अनुज राम समेत कई लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- हूल दिवस को मनाने को लेकर झामुमो प्रखंड कमिटी की बैठक संपन्न

हिं...