सासाराम, अप्रैल 12 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। नासरीगंज बीआरसी परिसर में एमडीएम रसोइया संघ की बैठक रविवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजू कुमार राणा ने की।‌ इस दौरान रसोइयाओं को मिलने वाले मानदेय में वृद्धि और एक वर्ष में दस महीने के बदले पूरे 12 महीने का मानदेय भुगतान को लेकर आंदोलन करने और पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...