मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- सरैया। मध्य विद्यालय मणिकपुर परिसर में रविवार को जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुमार की अध्यक्षता में बिहार विद्यालय रसोइया यूनियन की बैठक हुई। इसमें ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर सहित 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 12 फरवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। संघ के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन सरकारी विद्यालयों में वर्षों से कार्यरत रसोईया को न तो सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया गया है और न ही मजदूर का। बैठक में रसोईया रीता कुंवर, सुधा देवी, सुनीता सिंह, शिवचंद्र दास, रीना देवी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.