फरीदाबाद, जून 26 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। उपायुक्त आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, स्वास्थ्य ढांचे के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में 28 जून से अभियान शुरू होगा। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे। बैठक में एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की भी समीक्षा की गई। वैक्सीन को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने को लेकर डीएम ने दिए कड़े निर्देश प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मिलकर 14 वर्ष से अधिक आयु की पात्र किशोरियों का अधिक स...