बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा
साहिबगंज, मई 27 -- तालझारी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर बर्दावन के क्लस्टर में बुधवार को सीएचओ एस्टर हेम्ब्रम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में वृंदावन व सकड़भंगा दो कलस्ट्ररों के सभी सहिया व सहिया साथी मौजूद थीं। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा हुई। खासकर आधार कार्ड की विशेष समीक्षा की गई। केटीएस अभिषेक कुमार व एमपीडब्ल्यू वीरेंद्र कुमार ने सहिया को कालाजार व मलेरिया के स्लाइड देने का प्रशिक्षण दिया । मौके पर एएनएम संगीता कुमारी, सहिया साथी मेरी कर्मकार, सजोनी मुर्मू, दीपक कुमार, पर्यवेक्षक अवधेश कुमार शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.