औरंगाबाद, मई 2 -- मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के ठाकुर रोड स्थित प्रियंका स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान परिसर में शनिवार को स्वयं सहायता समूह की दीदियों की ग्राम स्तरीय क्लस्टर बैठक अध्यक्ष विमला देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समूह सदस्यों के आर्थिक विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गई तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे ऋण के सदुपयोग कर स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर दिया गया। अध्यक्ष विमला देवी ने सदस्यों से बैंक ऋण की राशि समय पर चुकाने की अपील की और कहा कि रोजगार कर रही महिलाएं समय पर ऋण वापसी सुनिश्चित करें। बैठक में खाद्य व्यंजनों के निर्माण के माध्यम से आय बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- ग्रामीण महिलाओं को आजीविका से जोड़ें: डीडीसी इस अवसर पर मुन्नी देवी, कुसुम कुमारी, निर्मला देवी, चिंता देवी, किरण देवी, रेणु द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.