बैठक में स्वदेशी व्यापारी महाकुंभ की तैयारियां पर चर्चा
महोबा, अगस्त 26 -- श्रीनगर, संवाददाता। स्वदेशी व्यापारी महाकुंभ की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में 3 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की गई। बुधवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले आयोजित बैठक में व्यापारियों ने स्वदेशी व्यापारी महाकुंभ को लेकर जनसंर्पक अभियान चलाने पर जोर दिया। राकेश गुप्ता ने कहा कि महाकुंभ का उद्देश्य स्वदेशी को बढ़ावा देना है। व्यापारियों से कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की गई। इस मौके पर संरक्षक प्रशांत कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष स्वप्निल गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, नितिन नामदेव, अनूप सोनी, मनोज गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मनोज, बृजेश आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- व्यापारियों ने चारबाग में जनसंपर्क अभियान किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.