बैठक में सामाजिक सुधार पर जोर
भागलपुर, जून 6 -- भागलपुर। भागलपुर बेटरमेंट फाउंडेशन की प्रबंध समिति की बैठक शुक्रवार को खानकाह पीर दमड़िया शाह स्थित शाह मंजिल, शाह मार्केट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खानकाह के सज्जादानशीं मौलाना सैयद शाह फखरे आलम हसन ने की। सज्जादानशीं ने फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं प्रबंध समिति के सदस्यों के कार्यों और प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि संस्था अपने सत्रह सूत्रीय सुधार एजेंडे के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और एक बेहतर, सभ्य एवं नैतिक समाज के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है। मौके पर मुफ्ती मो. अफ्फान अब्बासी साहब, प्रो़ देब ज्योति मुखर्जी, डॉ. हबीब मुर्शिद खान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.