नोएडा, दिसम्बर 12 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस विभाग और फेडरेशन ऑफ सेक्टर-34 आरडब्ल्यूए की शुक्रवार को सामुदायिक केंद्र में बैठक हुई। इसमें सेक्टर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को लेकर चर्चा हुई और समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष केके जैन और संचालन महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने किया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष केके जैन ने साप्ताहिक बाजार से निवासियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। बाजार को सेक्टर की सर्विस रोड पर संचालित करने, व्यवस्थित करने, दुकानों की संख्या को सीमित करने और रोड से तीन फीट हटाकर बाजार लगाने की मांग की। महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा ने सेक्टर-34 स्थित मुख्य पार्कों में शाम के समय असामाजिक तत्वों के आने की शिकायत के मद्देनजर पुलिस गश्त बढाने की मांग की। बैठक में पुलिस उपायुक्त नोएडा य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.