बैठक में सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय
मिर्जापुर, जून 15 -- मिर्जापुर। नगर के बथुआ में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई की बैठक रविवार को हुई। जिसमें स्नातक एमएलसी चुनाव में मतदाता बनाने पर बल दिया गया। साथ ही साथ विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मेधावी छात्र-छात्रा, सेवानिवृत्ति शिक्षक-शिक्षिका, वयोवृद्ध चित्रांश-चित्रांशी सेवानिवृत्ति अधिकारी-कर्मचारी और किसी क्षेत्र में विशिष्ट योगदान रखने वाले चित्रांश चित्रांशी का सम्मान समारोह आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। जिसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के 2026 के बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक पाना अनिवार्य है। सेवानिवृत शिक्षक के लिए सेवानिवृत्ति पुस्तिका, वयोवृद्ध चित्रांश के लिए भी 75 वर्ष की आयु पूर्ण होना,सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी के लिए सेवानिवृत्ति पुस्तिका अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.