समस्तीपुर, मार्च 2 -- पूसा, निज संवाददाता। प्रावि, ग्रामीण प्रतिष्ठान, बिरौली में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रभारी एचएम ललिता कुमारी ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि कृष्ण देव प्रसाद सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। बैठक की थीम परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी पर थी। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि परीक्षा अवधि में बच्चों को शैक्षणिक और भावनात्मक सहयोग जरूरी है। जिसमें शिक्षक व अभिभावक दोनों की साझेदारी ज़रूरी है। शिक्षक आमिर अली इमाम ने कहा कि बड़े लक्ष्य को छोटे भागों में बांटकर आसानी से प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल से सम्मानित किया गया। अदिति और अंकित को स्टूडेंट ऑफ द मंथ, सुमन देवी को अभिभावक ऑफ द मंथ, एवं शिक्षिका आशियाना को टीचर ऑफ द मंथ से सम्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.