सासाराम, मई 17 -- सासाराम। जिला प्राथमिक सह माध्यमिक संस्कृत शिक्षक संघ की बैठक रविवार को प्राथमिक सह मध्य संस्कृत विद्यालय सुखारी टोला करमा परिसर में संपन्न हुई। जिसमें संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई। इस दौरान कई प्रस्ताव भी पारित किये गये। मौके पर अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय, सचिव शारदा नंद पांडेय, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार पांडेय, दीन दयाल तिवारी, डॉ. आनंद कुमार उपाध्याय, सुरेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, विधान चंद्र राय, रामानुज द्विवेदी, मीडिया प्रभारी रवि आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...