बैठक में संगठन विस्तार और सामूहिक विवाह पर हुई चर्चा
सीतामढ़ी, जून 1 -- मनीष झा सीतामढ़ी। राष्ट्रवादी विचार मंच की एक बैठक रविवार को नगर स्थित मंच के जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सह सेवानिवृत्त प्रो. नवल किशोर शर्मा ने की, जबकि संचालन महामंत्री विनोद कुमार ने किया।बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने, युवा-युवतियों के सामूहिक विवाह आयोजन तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठान की स्थापना समेत विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष प्रो. शर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत अब तक 27 लोग मंच से जुड़ चुके हैं और अभियान आगे भी जारी रहेगा। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए कई सुझाव दिए गए। वक्ताओं ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने पर बल दिया। मौके पर संरक्षक महंथ अशोक कुमार दास, सुबोध कुमार सिंह, उपाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.