मेरठ, अप्रैल 26 -- बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की जिला इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष यासिर सैफी के नेतत्व में हुई। अध्यक्षता महेंद्र गुजर ने एवं संचालन सचिव पंडित रमन कांत शर्मा ने किया। पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला रहे। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग मेरठ के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। रमन कांत शर्मा को प्रदेश सचिव एवं यासिर सैफी को जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और फूल-मालाओं से सम्मानित किया। इस दौरान नईम राणा, नेमपाल तोमर, सचिन शर्मा, मनुज राणा, अमित शर्मा, पप्पू सिद्दीकी, अनस, अरबाज, डॉ अनवर, जिशान, आमिर, विशाल, शाहजान, राघव, आबिद, शाकिर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.