बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
सासाराम, अक्टूबर 5 -- संझौली, एक संवाददाता। संझौली स्थित बुद्धा टाउन हॉल में सोमवार को जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की नीतियों की जानकारी लोगों को दें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और बेहतर तालमेल के साथ सक्रियता से काम करने पर भी जोर दिया। इस दौरान स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों, संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.