बलिया, अगस्त 2 -- बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बांसहीहरोड की बैठक रविवार को एक होटल में हुई। इसमें मुख्य रूप से संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापारियों से संपर्क अभियान चलाने, सदस्यता अभियान बाजार में चलने,सदस्यता अभियान चलाने के लिए कमेटी का गठन और तीन सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले व्यापारी महाकुंभ में शामिल होने का निर्णय लिया गया। सदस्यता अभियान के बाद कमेटी का गठन किया जाएगा। सदस्यता अभियान कमेटी में प्रमुख रूप से डॉ. परमेश्वर सिंह, विजय बहादुर यादव, शशिकांत वर्मा, विजय कुमार बिंद, अनिल शर्मा, जावेद, पवन कुमार वर्मा, मिथिलेश कुमार, जितेंद्र सिंह, प्रमोद ठाकुर ,अनूप कुमार यादव और उत्तम ठाकुर को शामिल किया गया। यह भी पढ़ें- Balia News: बैठक में संगठन की मजबूती और व्यापारी एकता पर बल मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गां...