फतेहपुर, मई 1 -- फतेहपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा जिला इकाई की मासिक बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को बधाई देते हुए केंद्र सरकार से न्यूनतम मजदूरी पांच सौ रुपए प्रतिदिन करने की मांग उठाई। इस दौरान सक्रिय कार्यकर्ता सुधा सिंह को महिला शाखा का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने बताया कि 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती और 28 मई को वीर सावरकर जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। बैठक में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने श्रमिकों को किया सम्मानित यह भी पढ़ें- - सीमांत में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिक संगठनों ने उठाई आवाज यह भी पढ़ें- श्रमिकों के हित में नई योजनाएं बनाने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान ...