श्रावस्ती, मार्च 29 -- श्रावस्ती। आगामी चार अप्रैल को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले विशाल महारैली होगी। जिसकी तैयारियों को लेकर बहराइच के लोटस होटल में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में श्रावस्ती जिले के शिक्षक व संघ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में पर्यवेक्षक व प्रांतीय उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष लखनऊ सुधांशु मोहन ने कहा कि सरकार की ओर से थोपी गई टेट की अनिवार्यता अनुभवी शिक्षकों के स्वाभिमान पर चोट है। हम चार अप्रैल को दिल्ली की सड़कों पर उतरकर अपनी एकजुटता का परिचय देंगे। बैठक में श्रावस्ती से जिलाध्यक्ष विनय पांडेय, जिला मंत्री सत्य प्रकाश वर्मा, अंकित श्रीवास्तव, सुनील दत्त शुक्ला, अनूप श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...