झांसी, मई 18 -- झांसी (गुरसरांय), संवाददाता पालिका परिषद गुरसरांय सभागार में अहम बैठक हुई। जिसमें शहर की बेहतरी पर मंथन पर हुआ। नगर के 25 वार्डों के पार्षदों की मौजूदगी में बढ़ती पेयजल समस्या, ऐतिहासिक तालाब को भरवाने, आवास योजना, हाउस टैक्स और नगर के विकास कार्यों पर सहमति बनी।पेयजल मुद्दा जोरशोर से उछला। इसके स्थायी समाधान के लिए नगर के ऐतिहासिक तालाब को जल्द से जल्द भरवाने का संकल्प लिया गया। कहा कि यदि तालाब भर जाता है तो नगर में जलस्तर सुधरेगा और पेयजल समस्या में काफी राहत मिलेगी। बैठक में नगर पालिका द्वारा पिछले तीन वर्षों में किए गए विकास कार्यों की भी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- बैठक में शहर की बेहतरी पर हुआ मंथन पार्षदों ने स्पष्ट कहा कि बस स्टैंड कर के ठेके को लेकर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं। बताया, नगर पालिक...