समस्तीपुर, जुलाई 28 -- समस्तीपुर। जिले में संचालित केजीबीवी में बालिकाओं के कुल नामांकन लक्ष्य के विरुद्ध अब तक हुए नामांकन व उपस्थिति की जारी रिपोर्ट पर डीपीओ प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्वशिक्षा अभियान ने सभी वार्डेन के साथ विशेष बैठक की। इस बैठक में लक्ष्य के विरुद्ध कम नामांकन व कम उपस्थिति की रिपोर्ट की एक एक कस्तूरबा गांधी विद्यालय की समीक्षा की गई। साथ ही, सम्बंधित वार्डन को निर्देश दिया गया कि जिन कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं का कम नामांकन और कम उपस्थित उपस्थिति है, वह यथाशीघ्र अपने लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत नामांकन व शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...