महाराजगंज, जनवरी 30 -- महराजगंज, निज संवाददाता। विकास खंड मिठौरा के सोनवल पंचायत भवन में ग्राम सभा की बैठक आयोजित हुई। ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए पंचायत कार्यों और विवादित राशन कोटे के मुद्दे पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया। प्रधान शीला भारती की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोटे की दुकान का आवंटन स्वयं सहायता समूह को किया गया। बैठक की शुरुआत नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी ने पूर्व कार्यवाही की पुष्टि से की। ग्राम विकास अधिकारी सत्यम चौधरी ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी सदन को दी। साथ ही अनुपस्थित सदस्यों की जानकारी भी साझा की गई। बैठक में बीते दो वर्षों से विवादित राशन कोटे की दुकान सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि उक्त कोटे का आवंटन स्वयं सहायता समूह को किया जाएगा। इसके साथ ही सभी ग्रामीणों को शासन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.