बैठक में वार्षिक अधिवेशन को लेकर बनी रणनीति
धनबाद, सितम्बर 3 -- कोयला इस्पात मजदूर पंचायत के कोयरीबांध स्थित प्रधान कार्यालय में बुधवार को केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से संगठन को मजबूत बनाने, श्रमिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा पंचायत का वार्षिक अधिवेशन जल्द आयोजित करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र यादव ने व संचालन गोपाल चंद्र गोप ने किया। महामंत्री अर्जुन सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने और श्रमिकों की आवाज को प्रबंधन तक मजबूती से पहुंचाने पर बल दिया। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव बिहारी लाल चौहान, अरुण कुमार सिंह, अवधेश सिंह, दीपनारायण सिंह, सच्चिदानंद सिंह, गोकुल रवानी, संजय चौबे, ई तिवारी, गुड्डू घोष, राजेश रौशन, कामेश्वर प्रसाद साहनी, विजय यादव, अरुण कुमार दे, रंजय प्रसाद, मुनिलाल राम,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.