घाटशिला, अगस्त 24 -- पोटका। प्रखंड के माताजी आश्रम हाता में रविवार को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद की बैठक परिषद के अध्यक्ष भवतारण मण्डल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बहुभाषी पत्रिका झारखंड प्रभा के प्रकाशन को अंतिम रूप दिया गया एवं वार्षिक उत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न विंन्दुओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक में आशीष कुमार मण्डल, बलराम गोप,हिमाद्री शंकर भकत,सुधांशु शेखर मिश्र, विकास कुमार भकत, शंकर चंद्र गोप, मृणाल कांति पाल, स्वपन कुमार मण्डल, कृष्णपद मण्डल, उज्ज्वल कुमार मण्डल, आशुतोष मण्डल, निशित कुमार दास, भवतारण मण्डल, सुनील कुमार डे उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...