सीतामढ़ी, सितम्बर 7 -- सीतामढ़ी। जिले के विभिन्न एलपीजी कंपनियों के वितरकों ने अपनी मांगों को लेकर 26 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसे लेकर रविवार को फोरलेन स्थित बरियारपुर के एक होटल में बैठक आयोजित की गई। इसमें इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 42 से अधिक वितरक शामिल हुए। बैठक में प्रदेश से पहुंचे वरिष्ठ अतिथि डॉ. राम नरेश सिन्हा, उदय शंकर एवं अमित कुमार का वितरकों ने पुष्पगुच्छ एवं मिथिला की पाग पहनाकर स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता एलडीएआई के कार्यकारिणी अध्यक्ष अर्जुन श्रेष्ठ खिरहर ने की। बैठक में 26 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Jamui News: भाकपा अंचल कमेटी के सदस्यों की बैठक स...