दुमका, मार्च 17 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ विवेक किशोर की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय में सोमवार को सभी सीएचओ एवं सहिया साथियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभुकों के आधार आधारित सत्यापन कार्य में तेजी लाने को लेकर समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भारत सरकार की एक प्रमुख स्वास्थ्य योजना है, जिसके तहत गरीब एवं कमजोर परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाता है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी सीएचओ एवं सहिया साथियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक पात्र लाभुकों का आधार आधारित सत्यापन कार्य जल्द पूरा कर योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र प...