बैठक में रास्ते के विवाद को सुलझाया
मुजफ्फरपुर, जून 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक पर लंबे समय से चल रहे धार्मिक स्थल की घेराबंदी और रास्ते का विवाद रविवार को सुलझा लिया गया। एसडीओ पश्चिमी आकांक्षा आनंद ने बताया कि रविवार को दोनों पक्षों के साथ बैठक में स्कूल की चहारदीवारी की तरफ से मुख्य सड़क तक जाने के लिए एक वैकल्पिक रास्ता छोड़ने पर सहमति बनी। इसके बाद घेराबंदी की गई। एसडीपीओ पश्चिमी-2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी, कुढ़नी सीओ अनिल कुमार संतोषी, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.