महोबा, सितम्बर 8 -- महोबा, संवाददाता। बैठक में वैलिडेशन एक्ट की वापसी और राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक आयोग के गठन की मांग को उठाया गया। पदाधिकारियों ने मांगों केसमर्थन में प्रदेश व्यापी अभियान चलाने का निर्णय लिया। मंगलवार को पेंशन अधिकार जन की बात पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया गया। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान के महामंत्री बी के तिवारी ने कहा कि वीडियो कॉन्फे्रंसिंग के माध्यम से प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेश भर के प्रतिनिधियों से संवाद किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक आयोग के गठन की मांग उठाई जाएगी जिसके लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जाएगा। 2 से 16 अक्टूबर तक पेंशन अधिकारदृजन की बात को लेकर पखवाड़ा मनाया जाएगा। बैठक में सुरेद्र पाल, शशिनारायण पाडेय सहित बड़ी संख्या में पेंशनर...