महोबा, फरवरी 1 -- महोबा, संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान को लेकर चर्चा की गई। शनिवार का जनपद न्यायाधीश रामनगीना यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान में वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, घरेलू हिंसा, चैक बाउंस, उपभोक्ता विवाद सहित अन्य वादों का निस्तारण सुलह समझौता के आधार पर कराया जाएगा।संपत्ति बंटवारा, बेदखली के मामलों की भी सुनवाई होगी। प्रभारी सचिव पूजा, सहित अन्य न्यायाधीश मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...