समस्तीपुर, मार्च 25 -- मोहनपुर। प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बजरंग दल सामाजिक संगठन के सदस्यों ने शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए डुमरी स्थित राम-जानकी मंदिर में बुधवार को बैठक की। अध्यक्षता विश्वनाथ सिंह ने की। मनीष सिंह राजपूत ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर से निकल कर शोभायात्रा डीह डुमरी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर तक जायेगी। फिर वापस राम-जानकी मंदिर आकर समाप्त होगी। विश्वनाथ सिंह ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि समाज में एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश भी देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अनुशासन का पालन करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भक्ति और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर शिरकत करें। मौके पर रोहन डॉ अरविंद, रौनक, ...