गिरडीह, अप्रैल 12 -- गिरिडीह। नगर निगम की 09 अप्रैल को हुई बोर्ड की बैठक में राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि शादाब आफताब के बैठने पर आपत्ति जतायी गयी है। इस संबंध में वार्ड पार्षद रंजीत कुमार यादव द्वारा उप नगर आयुक्त को एक लिखित शिकायत की गई है। वार्ड पार्षद रंजीत का कहना है कि बैठक में राज्यसभा सांसद के प्रतिनिधि के रूप में बोर्ड की बैठक में शादाब आफताब शामिल थे। उन्होंने उप नगर आयुक्त से पूछा है कि क्या राज्यसभा सांसद के द्वारा लिखित रूप से बोर्ड की बैठक में बैठने के लिए शादाब आफताब को नामित किया गया था। अगर नामित किया गया था तो शादाबा आफताब नगर निगम के संवेदक भी हैं और वर्तमान में कई काम कर रहे हैं। रंजीत का कहना है कि नियम है कि वैसे लोग जो संवेदक, कर्मी या पदाधिकारी के रूप में नगर निगम में कार्य कर रहे हैं वे किसी भी तरह के प्रतिनिधि के रू...