बैठक में मिथिला पेंटिंग कलाकारों की समस्याओं पर विमर्श
मधुबनी, अप्रैल 24 -- मधुबनी। मिथिला पेंटिंग कलाकारों की एक बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में कलाकारों की समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई। नवटोली स्थित एलएमएस में कलाकारों ने कहा कि कलाकार जानकारी की कमी के कारण समुचित लाभ नहीं मिल पाता है। सचिव जितेंद्र मोहन झा ने कहा कि जिले में कई महिलाएं इस कला से जुड़ी हैं, लेकिन उन्हें सही पहचान नहीं मिल पाती है। जानकारी की कमी के कारण वे सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं उठा पाती हैं। उन्होंने बताया कि कलाकारों को उनकी पेंटिंग का उचित मूल्य समय पर नहीं मिल पाता, जिससे आर्थिक परेशानी बढ़ती है। जागरूकता के अभाव में कई कलाकारों का शोषण भी होता है। संस्थान अब कलाकारों को एकजुट कर उन्हें नियमित आय दिलाने की दिशा में काम कर रहा है। साथ ही जरूरत पड़ने पर उनके परिवारों की मदद के लिए भी योजना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.